रतलाम: शहर सहित जिले भर में बारिश का दौर जारी, आंकड़ों में बजाना सबसे आगे तो पिपलोदा सबसे पीछे, जानिए सोमवार सुबह तक कहां कितनी हुई बारिश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,29जुलाई(खबरबाबा.काम)। हल्की फुंआरों के साथ रविवार दिनभर जहां मौसम सुहाना बना रहा, वहीं रात से जिले में बारिश का दौर जारी है। जिले में पिछले 24 घंटे में औसत रूप से पौने दो इंच के करीब बारिश दर्ज की गई है।

कहीं ज्यादा तो कहीं कम के साथ जिले के सभी विकासखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों को देखा जाए तो सबसे कम बारिश अभी तक पिपलोदा में हुई है। रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक पिपलोदा में सिर्फ 11 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। कुल बारिश की बात की जाए तब भी पिपलोदा में अभी तक सिर्फ 8 इंच के लगभग बारिश ही दर्ज हुई है।

सोमवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में आलोट में पौने 4 इंच, जावरा में पौने दो इंच, ताल में लगभग 2 इंच, बाजना में सवा दो इंच, रतलाम में सवा 1 इंच, रावटी में पौन इंच और सैलाना में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अभी तक हुई बारिश की बात करें तो आलोट में 17 इंच से अधिक, जावरा में 15 इंच से अधिक, ताल में 12.5 इंच, बाजना में सबसे ज्यादा 27 इंच से अधिक, रतलाम में 20 इंच के लगभग, रावटी में 17 इंच से अधिक और सैलाना में 19 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले में औसत रूप से 17 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में सभी विकासखंड अभी बारिश में पिछड़े हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *