रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नए सिरे से की मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, जानिए किन्हें मिला दायित्व

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 13 जुलाई(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यो हेतु जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिले के सभी मंडलों मे जिला पदाधिकारियों को नए सिरे से मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर विधानसभा के सूरजमल जैन मंडल मे लालबहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल मे रतनलाल लाकड़, दिनदयान मंडल मे मनोज शर्मा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे सोना शर्मा, एवं अम्बेडकर मंडल मे जयवंत कोठारी मंडल प्रभारी बनाए गए है।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल मे पद्मा जायसवाल, धराड़ मंडल मे शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, शबरी मंडल मे बलवंत भाटी, बांगरोद मंडल सुनील सारस्वत, चन्द्रशेखर आजाद मंडल संगीता चारेल को मंडल प्रभारी बनाए गए है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मे ओपेन्द्र सिंह,जावरा ग्रामीण मंडल मे बद्रीलाल शर्मा, पिपलौदा मंडल मे कालुसिंह परिहार, सुखेडा मंडल संजय बंटी पितलिया को मंडल प्रभारी बनाए गए है।

सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल मे दशरथ पाटीदार, सरवन बैडदा मंडल मे निर्मल कटारिया, बाजना मंडल मे कीर्तिशरण सिंह, रावटी मंडल मे राजेन्द्र पाटीदार, राजापुरा माताजी मंडल संजय टांक तथा आलोट विधानसभा के आलोट मंडल मे राजेश परमार, ताल मंडल मे पिंकेश मेहरा, बडावदा मंडल महेश सोनी, श्रीमंत राजमाता सिधिया मंडल मे प्रदीप चौधरी, एवं जोगणिया माताजी मंडल मे देवेन्द्र भट्नागर मंडल प्रभारी नियुक्ति किए गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *