रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने नगर वन के लिए 10 हेक्टेयर भूमि नगर निगम को सौंपी- नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम सहित अधिकारी रहे उपस्थित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 1जुलाई(खबरबाबा.काम) । विधानसभा चुनाव के दौरान शहर की जनता से किए वादों को अब पंख लगने लगे है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप लगातार संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा करने के प्रयास में जुटे है। इसी क्रम में उनके द्वारा शहर में नगर वन के लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने पर उसका पत्र नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि गंगा सागर कॉलोनी के समीप नगर वन के लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई भूमि पर नगर वन तैयार करने का काम नगर निगम करेगा। भूमि चिहिन्त होते ही उसके आवंटन की प्रक्रिया को तत्काल पूरा करते हुए इससे जुड़ा पत्र निगम अध्यक्ष को सौंप दिया है। नगर निगम अब योजना अनुसार नगर वन को तैयार करने का कार्य करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *