
रतलाम, 11जुलाई (खबरबाबा.काम)। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जॉइन कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के दायित्व में बदलाव किया गया है। इसके तहत रतलाम शहर, ग्रामीण एवं जावरा के एसडीएम बदले गए हैं
शहर एसडीएम पद पर संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना की पद स्थापना की गई है। उल्लेखनीय की श्री भाना पूर्व में भी रतलाम शहर और जावरा के एसडीएम रह चुके हैं।
रतलाम ग्रामीण एसडीएम त्रिलोचन गौड को जावरा का एसडीएम बनाया गया है।डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर को रतलाम ग्रामीण एसडीएम बनाया गया है।




