रतलाम: बेटी से मिलकर बाइक पर घर लौट रहे दंपति को बस ने टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,9जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के ताल थाना क्षैत्र में बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पति गंभीर घायल हो गया जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त करके प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शिवलाल 51 वर्ष, पत्नी रामकुंवरबाई 48 वर्ष निवासी ग्राम हिडी दोनों के साथ बेटी से मिलने उसके ग्राम भैंसोला गए थे। लौटते समय खारवाकला महिदपुर रोड पर सामने से तेज़ गति से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पत्नी रामकुंवरबाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जब कि पति शिवलाल गंभीर घायल हो गया, जिसे रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

पुलिस ने बताया की आरोपी बस चालाक दंपत्ति को टक्कर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने बस को जब्त प्रकरण दर्ज कर लिया है। बस चालक की तलाश जारी है।

Share This Article