
रतलाम,29जुलाई(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने चार पहिया वाहनों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 करोड रुपए कीमत के 12 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में तथा एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड दिनेश भोजक द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
स्टेशन रोड पुलिस ने देवेंद्र सिंह पिता मोहन सिंह राजपूत निवासी सुवासरा जिला मंदसौर की रिपोर्ट पर रतलाम झाबुआ एवं भोपाल के आरोपी- दीपक पिता प्रहलाद सोनी निवासी टाटानगर रतलाम ,कुलदीप सिंह पिता भंवर सिंह सिसोदिया निवासी रत्तागढ़ खेड़ा थाना बिलपांक,राकेश पिता नारायण परमार निवासी सेमलिया थाना जिला झाबुआ और सैयद नाजिश अली उर्फ नज्जू उर्फ शमी पिता फारूक अली निवासी रंभा नगर डीआईजी बंगला बैरसिया रोड भोपाल से एक फॉर्च्यूनर xuv 500 सहित 12 गाड़ियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 420,406, 467,468,471,34 ,120 बी आईपीसी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
तरीका ए वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपीगण सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं सीधे लोगों से संपर्क कर फाइनेंस के वाहन डाउन पेमेंट एवं किस्तों सहित खरीदते थे। अटैचमेंट तथा किराए पर भी लेते थे। उसके बाद कुट रचित दस्तावेज तैयार कर गाड़ियों में कूट रचनाकार स्वयं को मलिक बता कर अन्य व्यक्ति को बेच देते थे।
जप्त गाड़ियां
01-फॉर्च्यूनर गाड़ी एमपी 33 सी 4803
02-एक्सयूवी 500 एमपी 04 सीएम 3969 ।
03 स्विफ्ट वीडीआई एमपी 09 wj 5916 ।
04-i20 एमपी 13 सीसी 2552।
05-i20 जीजे 01 RN 5225।
06-मारुति सफेद रंग ब्रेजा बिना नंबर
07-अर्टिगा एमपी 09जेडी5204 ।
08-होंडा अमेज एमपी 43 zc2548 ।
09-मारुति सियाज एमपी 04EC 3341 ।
10-महिंद्रा टीयूवी एमपी 43 cA 0108।
11-मारुति इग्निस एमपी 43सीबीआई415।
12-रेनॉल्ट डस्टर एमपी 13 CB 2595।
(कुल कीमती 2 करोड़)
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला ,प्रधाना आरक्षक राजू अमलियार, आरक्षक राकेश निनामा, आर लोकेंद्र सोनी, आरक्षक प्रशांत लोधी, आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक ललित वर्मा, आरक्षक राजेश सिंगाड,प्रधान आरक्षक हेमंत परमार की सराहनीय भूमिका रही।


