
रतलाम,14जुलाई(खबरबाबा.काम)। एक युवक का अपहरण कर उसे छोड़ने के बदले 7 लाख रुपए की मांग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को भंवरसिह सिसोदिया निवासी ग्राम रत्तागढखेडा ने अपने पुत्र कुलदिप पिता भंवरसिह राजपुत के गुम होने संबधी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार गुमशुदा कुलदिप चार पहिया वाहन खरिद फरोख्त का काम करता था। किस्त नही भरने व पैसे नही लौटाने के संबध मे धोखाधड़ी भी करता है। अपहर्त कुलदिप के विरुध्द पुर्व से थाना स्टेशन रोड रतलाम पर धारा 420, 406,467, 468, 471, 34 भादवि का पंजीबध्द है । जिसमे कुलदिप फरार चल रहा था।अपहर्त कुलदिप द्वारा आरोपीगण आकाश उर्फ अक्की यादव , दीपक गेहलोद , समर श्रीवास्तव , मोहित यादव निवासी रतलाम व अक्षय डामोर निवासी सैलाना के साथ भी ऐसे ही चार पहिया वाहन खरीद फरोऐ कर धोखाधड़ी की गई थी।
आरोपीयो को पता चला की कुलदीप अपने घर रत्तागढखेडा में है तो उक्त सभी आरोपीगण एक गोल्डन कलर की स्कोडा रैपिड कार से फरियादी को जबरन उठा ले गये और हाथ पैर बांधकर सुनसान जंगल मे ले जाकर मारपीट की। आरोपी कुलदिप के परिजनो से कुलदीप को छोड़ने के बदले रुपये 07 लाख की मांग करने लगे।
13 जुलाई को कुलदीप के पिता ने थाना बिलपांक पर अपने बेटे कुलदिप के अपहरण होने व छोड़ने के बदले रुपये 07 लाख की मांग करने की सुचना दी, जिस पर तकनिकी मदद लेकर थाना बिलपांक पुलिस द्वारा अपहर्त कुलदीप को जुलवानिया के पास जंगल से दस्तयाब किया।फरियादी कुलदिप की रिपोर्ट पर से धारा 140(1),140(2),140(3), 3(5) बीएऩएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक प्रिती कटारे द्वारा टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश उर्फ अक्की यादव , दिपक गेहलोद , मोहित यादव नि.रतलाम व अक्षय डामोर नि.सैलाना को गिरफ्तार किया गया व आरोपी आकाश उर्फ अक्की के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक गोल्डन कलर की स्कोडा रैपिड कार व उसके साथीयो से डंडे विधिवत जप्त किये गये है । आरोपीयो के आपराधिक रिकार्ड भी है। आरोपीयो से अन्य घटना के बारे मे पुछताछ कर न्यायालय मे पेश किया जाएगा।



