रतलाम: पुलिस ने ब्राऊन शुगर के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,एक की तलाश 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 29जुलाई (खबरबाबा.काम)। नामली पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं सेवन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये गये हैं। इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान विशेष टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पिता मुकेश रेगा उम्र 24 वर्ष निवासी सेमलिया रोड़ नामली एवं चरणसिंह पिता रघुवीरसिंह चौहान 35 साल निवासी स्टेशन रोड नामली को 9.14 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।दोनो आरोपियों से पुछताछ में उक्त ब्राऊन शुगर भेरुसिंह निवासी सैलाना जिला रतलाम से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। मामले में फरार आरोपी भेरुसिंह निवासी सैलाना की तलाश की जा रही हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि रायसिंह रावत, उनि सचिन डावर, उनि के.के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, प्र.आर शैलेष ठकराल, प्र.आर.गोपाल खराड़ी, प्र.आर. कांतिलाल ओहरिया, प्र.आर हिमांशु भार्गव, आर.कुणाल रावत, आर.गोपाल मदारिया, आर.शिवराम मोर्य, आर. कुलदीप व्यास, आर. शांतिलाल की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *