
रतलाम,9जुलाई(खबरबाबा.काम)। पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से कोर्ट परिसर के बाहर घूम रहे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन में अवैध हथियार रखने वालो के अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना स्टेशन रोड पर उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौड को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि न्यायालय परिसर के आसपास पुरानी हत्या की रंजिश के चलते नीलेश कसेरा नाम का व्यक्ति उसकी स्कुटी मे खटकेदार चाकु रखकर घुम रहा है, जिसे समय पर गिरफ्तार नही किया गया तो अवश्य ही कोई घटना घटित कर देगा।
सूचना पर थाना प्रभारी स्टेशन रोड दिनेश कुमार भोजक द्वारा वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर एसआई राठौड, प्र.आर महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर मनीष यादव, मनोज पांडे, आर धीरेन्द्र गोखले को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया। उप निरीक्षक राठौड द्वारा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को रोककर नाम पता पुछते उसने अपना नाम नीलेश पिता स्व. ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी डीडीनगर रतलाम का बताया, जिसकी स्कुटी को उसके द्वारा खुलवाकर चैक करते उसके अंदर रखा एक खटकेदार चाकु बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार निलेश ने पुछताछ करने पर बताया कि आज कोर्ट में उसके पिताजी की हत्या के मामले में सुनवाई थी, जिसमे पिताजी के हत्यारों की पेशी थी। इसलिए अपने भाई हर्षित कसेरा एवं यश कसेरा के साथ वह खटकेदार चाकु लेकर घुम रहा था। वह उसके पिता की हत्या को लेकर आक्रोशित था। आरोपी का अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर निलेश कसेरा को गिरफ्तार किया गया थाना स्टेशन रोड पर धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
नाम आरोपी
01. निलेश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
02. हर्षित पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 29 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
03. यश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 26 वर्ष निवासी कसेरा बाजार रतलाम
विशेष भूमिका –
प्र आर हिम्मत सिंह थाना सरवन, प्र आर. योगेन्द्र सिंह जादौन डीएसबी
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि इन्द्रपालसिंह राठौड, सउनि शिव नाम देव डीएसबी, प्र.आर. महेन्द्र फतरोड़, प्र.आर.मनीष यादव, प्र.आर. मनोज पांडे, प्र आर जितेंद्र जायसवाल डीएसबी, आर विजय डीएसबी आर. धिरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।



