रतलाम:विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन, जाने कैसे ले सकते हैं हिस्सा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन नई दिल्ली व रोटरी क्लब रतलाम द्वारा रामचंद्र मीना पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता संयोजक राकेश पोरवाल ,रोटरी क्लब अध्यक्ष दीप्ति कोठारी व सचिव सोनल लखानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 वर्गों में आयोजित की जा रही है।वर्ग 1 स्कूली छात्रों के लिए, वर्ग 2 महाविद्यालयीन छात्रों के लिए ,वर्ग 3 महिलाओं के लिए, वर्ग 4 पुरुषों के लिए, वर्ग 5 प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के लिए तथा वर्ग 6 मोबाइल से फोटोग्राफी के लिए रहेगा।

जिन प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है, वह अपने द्वारा खींचे गए फोटो की 8×12 साइज की फोटो प्रिंट करवाकर पोरवाल फोटोज त्रिमूर्ति स्वीट्स के उपर दो बत्ती पर जमा कराए। प्रतियोगिता में केवल वही फोटो स्वीकार किए जाएंगे जो प्रतियोगी द्वारा स्वयं के द्वारा खींचे गए हो।

फ़ोटो में फोटोशॉप से कोई एडिटिंग नहीं होना चाहिए तथा 1 वर्ष से अधिक पुराना फोटो नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक रंगकर्मी कैलाश व्यास, आर्टिस्ट दीपावली मुंदडा, फोटोग्राफर रवि शंकर गुप्ता तथा सविता तिवारी रहेंगे।

विजेता प्रतियोगियों को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *