रतलाम: 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, चाकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 20जुलाई (खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम डेलनपुर में 6 वर्षीय मासुम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव में स्थित धागे की फैक्ट्री में कार्यरत 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ अहिरवार निवासी सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ अहिरवार ग्राम डेनलपुर में स्थित धागा फैक्ट्री में काम करता है तथा किराये का मकान लेकर रहता है। वह करीब छह माह से वहां रह रहा है। वह किराये के एक मकान में वह अकेला रहता है। शनिवार की दोपहर तीन से चार बजे के बीच आरोपी सौरभ अहिरवार बालिका को चॉकलेट देने के बहाने बहला- फुसला कर अपने कमरे पर ले गया। कुछ देर बाद बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के एक सदस्य को दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे तथा आरोपी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश में डेलनपुर पहुंच उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। टीआई राजेंद्र वर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी सौरभ अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5 एम/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *