रतलाम:बड़ी कार्रवाई-कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा चैतन्य टेक्नो स्कूल पर दो लाख का जुर्माना, मान्यता निरस्त करने के लिए राज्य शासन को भेजा जा रहा प्रस्ताव,मनमाने दामों पर स्कूल ही बेच रहा था कॉपी किताबें और यूनिफॉर्म

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 16जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेश बाथम ने स्कूल पर दो लाख का जुर्माना लगाया है, वहीं राज्य शासन को स्कूल की मान्यता खत्म करने का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक दल ने एक सप्ताह पहले छापा मार कार्रवाई कर स्कूल से बडी संख्या में कॉपी किताबें और स्कूल यूनिफार्म जब्त की थी।

विगत 7 जुलाई को प्रसाशन के दल ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मे छापा मार कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा मे स्कूल की किताबें और स्कूल ड्रेस के बंडल जब्त किए थे। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि मनमाने दामों पर स्कूल ही कॉपी किताबें और यूनिफॉर्म बेच रहा है। प्रशासन के दल ने स्कूल मे मिली स्कूल यूनिफार्म और कॉपी किताबे का पंचनामा बनाकर स्कूल के खिलाफ कार्यवाही के लिए मामला जिला शिक्षा विभाग को सौपा था।

तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, आशीष उपाध्याय के नेतृत्व मे की गई कार्रवाई मे प्रशासन के दल ने सभी सामग्री को जप्त करते हुए स्कूल की लायब्रेरी मे रखवाकर लायब्रेरी को सील किया था।प्रशासन की करवाई के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण बनाकर कलेक्टर के समक्ष भेजा गया था।

कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया था। नोटिस के जवाब मे स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती को माना था। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने स्कूल पर कार्रवाई करते हुए दो लाख का जुर्माना किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन को स्कूल की मान्यता निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर राजेश बाथम का कहना है की जब्त की गई कॉपी किताबें और यूनिफार्म स्कूल के ही जरूतमंद बच्चो को एक तिहाई दाम मे दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *