
रतलाम,13जुलाई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वारदात इन्दरसिंह मण्डलोई निवासी मीडटाऊन के साथ 9 जुलाई को हुई थी। फरियादी ने रिपोर्ट में बताया कि 09 जुलाई की शाम करीबन 4 बजे से 4.30 बजे के मध्य महु बस स्टेण्ड भक्तन की बावडी रेलवे पुलिया के नीचे से होता हुआ वह घर जा रहा था। ईंट भट्टे के आगे मोटर गैरेज के सामने स्कुटी रोककर मोबाईल पर बात करने लगा तभी भक्तन की बावडी की ओऱ से दो अज्ञात लडके मोटर साईकिल पर आये और हाथ से मोबाईल छिनकर अपनी मोटर साईकिल को तेज भगाकर ले गये। रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध धारा 309(4) बीएनएस (लुट) का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया । जिनके द्वारा अपने मुखबीर तंत्र को सक्रीय कर अपराध पतारसी हेतु लगाया गया। आज मुखबीर की सूचना पर से 04 आरोपीगणो को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 01 मोबाईल जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. रणजीत पिता विजयसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कालिकामाता मंदिर के पास रतलाम।
02. रितेश पिता घनश्याम उम्र 22 वर्ष निवासी जाटो का वास रतलाम।
03. हारुन पिता फिरोज खाँन उम्र 20 वर्ष निवासी हाथीखाना रतलाम।
04. सलमान पिता मो. हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी हाथीखाना रतलाम
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि प्रेमसिंह हटिला, प्रआर. राजु अमलियार, आर. विशाल सैन, हर्षल शर्मा, आर. ललित वर्मा, आर. राजेश परिहार, आर विजय निनामा, आर. देवीसिंह मोर्य की सराहनीय भूमिका रही ।



