रतलाम: पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, बंजली में मनाई गई चरक जयंती, क्विज, रंगोली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,10अगस्त(खबरबाबा.काम)। पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, बंजली रतलाम में चरक जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

प्रथम दिवस 08 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालक डाॅ. मुकेश गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। जिसमें विद्यार्थियों हेतु चरक क्विज, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा बढ-चढ कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के रुप में डाॅ. भूपेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल एवं विशिष्ठ अतिथि संचालक प्रतिनिधि योगेन्द्र पुरी गोस्वामी एवं अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डाॅ. प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना एवं चरक वंदना कर प्रारंभ किया गया। अतिथि परिचय, संस्था परिचय प्राचार्य द्वारा दिया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत प्रमुख अतिथि द्वारा महर्षि चरक के विषय में उद्बोदन दिया गया। 08 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।क्विज प्रतियोगिता में प्रथम अग्नि ग्रुप के अश्विनी बढाई, शशांक पालीवाल, ममता पाटीदार, लक्ष्मी वावरे द्वितीय वायु ग्रुप के चेतना शर्मा, रितीक गुर्जर, किरण डोवरे, अंकिता भूतेकर, तृतीय जल ग्रुप के सोनाली चैधरी, आशी दुबे, गोपाल गिरासे, अनांशा चिंचे, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कृतिका पाटील एवं वेदांतिका घनवट, द्वितीय आशी दुबे एवं अपर्णा अडानिया, तृतीय साक्षी करडवाल, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम हर्षराज सिंह द्वितीय प्रज्ञा पटेल, तृतीय वेदांतिका घनवट, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप छवि सक्सेना, जैनब अंसारी, साक्षी करडवाल, रश्मि बघेल, द्वितीय ग्रुप, विनोद, ओम नरवडे, प्रीति, योगिता, तृतीय ग्रुप कुमुद पाटीदार, अपर्णा अडानिया, हेतल परमार, विशाखा अमोले आदि रहे।

चरक जंयती के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अश्विनौ यज्ञ का आयोजन डाॅ. अजय गुजर एवं डाॅ. संजय काम्बले के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रोफेसर डाॅ. संजय काम्बले ने माना। कार्यक्रम में समस्त शिक्षको, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *