
रतलाम,6अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह तालाब में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से निकालकर पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शिवगढ़ थाना अंतर्गत बाजना रोड स्थित गांव जामदा के तालाब में महिला का शव तैरता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला। शव की शिनाख्त रतलाम के ही बिलड़ी गांव की निवासी लीला के रुप में हुई है। मृतिका की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतिक के पति का पूर्व में निधन हो चुका है। जिस स्थान पर लाश मिली है वहां से मृतिक का घर 15 किमी दूर है। शव को पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



