
रतलाम, 27 अगस्त(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती जन्माष्टमी पर मनाई गयी।
रंगोली सभागार में इस अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने ठाकरेजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित होने का आहवान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित मंडल अध्यक्षगण और जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर ठाकरेजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।



