
रतलाम,9अगस्त(खबरबाबा.काम)।जिले की पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में लगातार सफलता मिल रही है। पिछले चौबीस घंटे में शहर के तीन थाना क्षैत्र में करीब 21 हज़ार की डेढ़ किलो से ज्यादा की मादक पदार्थ के साथ एक मोटर सायकिल को जब्त किया गया है। पुलिस ने तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना अंतर्गत गुरुवार को आरोपी मोहम्मद शकील पिता अमीर मोहम्मद शेख मसुदी उम्र 34 वर्ष निवासी अर्जुन नगर को सालाखेडी तिराहा फोरलेन रोड़ पर मादक पदार्थ गांजा वजनी 100 ग्राम जिसकी कीमती 2000 रूपये, दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में आरोपी कुर्बान खान पिता इब्रहीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष नगर, इसरार उर्फ उकड़ी पिता मतलूब कुरेशी उम्र 34 वर्ष निवासी सुभाष नगर घाटी और दिल्लू उर्फ दिलशाद निवासी राज ठेले वाले गली राजेंद्र नगर को आबकारी कम्पाउण्ड दरगाह के पास से मादक पदार्ध गांजा कुल 1 किलो 218 ग्राम जिसकी किमती करीबन 18000 हज़ार के साथ पकड़ा है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र से आरोपी सुफियान पिता मोहम्मद रफीक खान उम्र 31 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम थाना स्टेशन रोड को पुलिस सहायता केन्द्र डेलनपुर के सामने आम रोड़ से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 293 ग्राम किमती 1600 रूपये व एक मोटर सायकिल जिसकी किमती 50 हजार रू के साथ जब्त कर पांच आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



