रतलाम: लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की कार्रवाई- कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जावरा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम-जावरा,14अगस्त(खबरबाबा.काम)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह कनिष्ठ खाद्य पूर्ति अधिकारी जावरा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निलंबन समाप्त करने के लिए अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने जावरा में कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

शिकायतकर्ता देवी सिंह गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर पिपलोदा ने लोकयुक्त उज्जैन पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के समक्ष शिकायत की थी, कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर आवेदक की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उक्त उचित मूल्य की दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेम कुमार अहिरवार के द्वारा 15 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी राजेश पाठक के द्वारा आठ सदस्य ट्रैप दल का गठन कर आज 14 अगस्त को ट्रेप का प्लान कर प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत की राशि 4 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा। खाद्य अधिकारी के जावरा स्थित शासकीय घर पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ट्रैप की कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक मोहम्मद इसरार,आरक्षक श्याम शर्मा शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *