
रतलाम 16 अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारत देश को पुरे विश्व में शांति का प्रतीक माना जाता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है ।लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है, हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबुत बनाने के लिये एकजुट रहना होगा साथ राष्ट्र के लिये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पुरा देश आजादी का पर्व स्वतंता दिवस पुरे हर्षोल्लास से मना रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वत अखंडता और एकता का परिचायक है, हमे इस एकता और अखंडता को बनाये रखना होगा।

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका,
परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, सलीम बागवान, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती यास्मीन शैरानी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व पार्षद श्री राजीव रावत, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, संजय कसेरा, शेरू पठान, संजय कसेरा, जयेश वसावा, किशोरसिंह राठौर, भारत सेन, विजयसिंह चौहान, उपायुक्त करूणेश डंडोतिया सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश राठौड़ ने किया व आभार सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल ने माना।
पुष्पमाला अर्पित कर जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद किया

अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट ने मनाया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

रतलाम के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट ने 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्हास के साथ मनाया। साथ ही इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा विजय तिरंगा रैली भी निकल गई।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावात ने सभी बच्चों को देश के लिए समर्पण की भावना रखने की बात कही एवं उनका उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत,MD नीलिमा कुमावत ,अनिमेष कुमावत, नीरज गुप्ता, नंदकिशोर जांगिड़, राहुल कुमावत ,डॉ विकास जैन, नंद किशोर ,आदर्श द्विविदी आदि स्टाफ उपस्थित रहे।डायरेक्टर राकेश कुमावत ने सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए।











