
रतलाम,6अगस्त(खबरबाबा.काम)। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को होने वाले आयोजनों को लेकर आयोजक एवं पुलिस प्रशासन के मध्य बैठक हुई, जिसमें कई निर्णय लिए।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, एडीएम रतलाम आर एस मंडलोई, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे की मौजूदगी में आगामी विश्वआदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य में बैठक का आयोजन पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया।
बैठक में जन प्रतिनिधियों, आयोजको एवम पुलिस प्रसाशन के मध्य शांतिपूर्वक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न करवाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर उन पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
बैठक में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर और जिला जनपद उपाध्यक्ष केशु निनामा ने सर्वसम्मति से आयोजको से अपील की गई की आदिवासी दिवस के दिन रैली के दौरान कोई भी डीजे नहीं लाएंगे डीजे के स्थान पर पारंपरिक ढोल ताशो का उपयोग किया जाएगा। रैली में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे, शराब का सेवन नहीं करेंगे और परंपरागत समाज के नियमों को पालन करते हुए आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेंगे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र मईड़ा के द्वारा उनकी रावटी पंचायत में निर्णय लिया गया है कि अगर रैली में किसी के द्वारा डीजे का उपयोग किया गया तो 22000 रुपए का जुर्माना पंचायत की तरफ से किया जाएगा।
बैठक में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामोर, भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव निनामा, रतलाम शहर एवम ग्रामीण अनुभाग के सभी थाना प्रभारी एवं आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं जयस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


