रतलाम: पुलिस को सफलता- चेन स्नेचिंग एवं वाहन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम-जावरा,1अगस्त(खबरबाबा.काम)। जावरा पुलिस को चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी के मामले में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूट की चेन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को फरियादी शकुन्तला पति नन्दकिशोर शर्मा 68 साल निवासी काशीराम कालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि एक अज्ञात व्यक्ति गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसुत्र लूट कर भाग गया।

इसी दिन फरियादी जावेद खान पिता बब्बन खान 30 साल ने रिपोर्ट किया कि उसकी मो.सा. घर के सामने से कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया है। दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल से लूट को अंजाम

एसपी राहुल लोढा एवं एएसपी राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । आबादी क्षैत्र मे छीना झपटी तथा चोरी का मामला होने से थाना प्रभारी जावरा शहर द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से आरोपी की पहचान मोहसीन निवासी खाचरोद के रूप में हुई।

मुखबीर सक्रिय कर आरोपी मोहसीन पिता युसुफ खान साल निवासी खाचरोद जिला- उज्जैन को निम्बाहेडा राजस्थान से पुलिस अभिरक्षा मे लिया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा घटना मे चोरी की गई मोटरसायकल तथा सोने का मंगलसुत्र बरामद किया गया। आरोपीयो से अन्य संपत्ति संबंधित वारदातो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है । आरोपी पुर्व मे खाचरोद थाने के नकबजनी के प्रकरण का मुख्य आरोपी रहा है।

इनकी रही सराहनीय भुमिका

निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन , उनि हीरालाल परमार ,सउनि -दशरथ माली , कार्य प्रआर -जाकीर खान , मृदंग सातपुते , अजय दुबे , नवीन मैसी , आरक्षक -यशवंत जाट , ललित जगावत ,सुरेन्द्र सिह , रामप्रसाद मीणा , अभय चोहान , सोनपाल , लक्ष्मण नागदा , जीवन विश्वकर्मा , राधेश्याम चोहान , राजेश पंवार , नितिन सक्सेना , अंतिम चोहान, आकाश परिहार , देवेन्द्र शर्मा , दिपेन्द्रसिह सायबर सेल रतलाम मनमोहन , विपुल , हिम्मत की सराहनीय भुमिका रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *