रतलाम: यह खबर है जरूरी- नीट 2024 मध्य प्रदेश की काउंसलिंग 12 अगस्त से शुरू-नीट एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,10अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के नीट एक्सपर्ट डॉक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नीट 2024 की काउंसलिंग 12 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही है । इस काउंसलिंग में मध्य प्रदेश के मूल निवासी जिनके पास डिजिटल मूल निवास सर्टिफिकेट होगा वही रजिस्ट्रेशन करवाने कि पात्रता रखेगा । इस काउंसलिंग के द्वारा मध्य प्रदेश के 26 एमबीबीएस एवं 16 बीडीएस कॉलेज में प्रवेश मिलेगा।

डॉक्टर कुमावत ने बताया कि काउंसलिंग से पूर्व सारे आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रख ले ताकि अनावश्यक परेशानी ना हो, साथ ही काउंसलिंग में कॉलेज चॉइस फिलिंग का भी खास ध्यान रखना होगा। वही कॉलेज को प्राथमिकता से भरे जिसमें आप अपना प्रवेश लेना चाहते हो ।

काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ होगी जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा एवं 21 अगस्त को एमपी की मेरिट लिस्ट जारी होगी जिसमें आप अपनी रैंक के आधार पर कॉलेज चुन सकते है।

आवश्यक दस्तावेज़

10th, 11th, 12th मार्कशीट

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

नीट का स्कोर कार्ड

नीट का रजिस्ट्रेशन फ़ार्म

नीट का एडमिट कार्ड

आधार कार्ड

गेप सर्टिफ़िकेट

SLC एवं माइग्रेशन सर्टिफ़िकेट

आय प्रमाण पत्र

प्रक्रिया

12 अगस्त को रजिस्ट्रेशन

21 अगस्त को MP की मेरिट लिस्ट

22 से 26 अगस्त तक चॉइस फ़िलिंग

29 अगस्त को कॉलेज अलॉटमेंट रिज़ल्ट

31 अगस्त से 7 सितंबर तक रिपोर्टिंग एवं एडमिशन प्रोसेस

सावधानियां

अपनी रैंकिंग के हिसाब से पहले गवर्मेंट कॉलेज भरने हैं।

यदि आप सिर्फ़ MBBS चाहते हैं तो MBBS के ही कॉलेज भरे BDS के नहीं क्योंकि यदि आपको कोई भी कॉलेज अलॉट होता है तो आपको उसमें 1 बार एडमिशन लेना ही रहेगा तभी आप अपग्रेड कर पाएंगे।

आपको अपनी इच्छा अनुसार कॉलेज नहीं मिलने पर अपग्रेड करवाना होगा जो की एडमिशन के समय ही संभव होगा।

काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट पर संपर्क करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *