झुग्गी बस्ती के निवासी सत्ता की महत्वपूर्ण चाबी होते हैं: वीडी शर्मा,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को मिला सबसे ज्यादा साढ़े तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर बूथ तक प्रवास करके हर झुग्गीवासी को भाजपा का सदस्य बनायेगा: मनीष शर्मा

रतलाम,29अगस्त।भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चा प्रकोष्ठों की आयोजित हुई संयुक्त बैठक में समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों को भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 15000 बूथों पर लगातार हार रही है, वहां भी हमें कमल खिलाना है। विभिन्न समाजों में नेतृत्व को खड़ा करना है। माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करके ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करवानी है।

यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नौजवानों को भाजपा का सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्र विरोधी ताकतों से बचायें। गांवों में भाजपा की सदस्यता चौपाल लगायें। झुग्गी बस्तियों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भाजपा से जोड़े। सत्ता की सारी योजनाएं झुग्गी वासियों के लिए होती हैं। वास्तव में, झुग्गी बस्ती के निवासी सत्ता की महत्वपूर्ण चाबी होते हैं।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए बनाई गई योजना को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ खरा उतरेगा। 02 सितंबर से समस्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी प्रवास करेंगे। प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न जिलों में प्रवास पर जायेंगे एवं जिला के पदाधिकारी मंडलों की झुग्गी-बस्तियों में जायेंगे।

बैठक में सभी प्रकोष्ठों व मोर्चों को भाजपा सदस्यता अभियान हेतु लक्ष्य दिया गया है। संयुक्त मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक को भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह प्रदेश संगठन सह प्रभारी सतीश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने किया। दूसरे सत्र में समस्त प्रकोष्ठों की साझा बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ली। जिसमें 17 प्रकोष्ठों को भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर अलग-अलग लक्ष्य दिये गये। डॉ. अखिलेश खंडेलवाल की संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए सबसे ज्यादा लक्ष्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को दिया गया है।

प्रकोष्ठों के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह सयोजक मनीष शर्मा मंदसौर नीमच उज्जैन जिला मे सदस्ता के लिए जाएगे उन्होंने जानकारी दी है कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर बूथ तक प्रवास करके हर झुग्गीवासी को भाजपा का सदस्य बनायेगा। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी मंडलों की झुग्गी-बस्तियों में सदस्यता के लिये निकलेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *