रतलाम: मकान में चल रहा था जुंए का अड्डा, पुलिस की दबिश,07 लोगो को जुआ खेलते पकड़ा, 30 हजार रुपए किए जब्त

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,1सितम्बर(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मकान में जुंए का अड्डा संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सात लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से 30 हजार रुपए से अधिक की नगद राशि जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना डीडी नगर पुलिस को साई रेसीडेन्सी डीडीनगर में सुनील अग्रवाल के मकान में कुछ लोगो द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतीया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने साई रेसिडेंसी डीडीनगर रतलाम में सुनील अग्रवाल के मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते 07 आरोपी को पकड़ा। मौके से 104 ताश पत्ते, नगर्द 30,750 रु.जब्त किए। जिस पर धारा 3/4 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी

1.जितेन्द्र पिता शिवनारायण चौरसिया उम्र 47 वर्ष नि. अम्बिका नगर रतलाम

2.ओमप्रकाश पिता भंवरलाल सोनी उम्र 60 वर्ष नि. दीनदयाल नगर रतलाम

3.रईस खान पिता सलीम खान उम्र 33 वर्ष नि. उकाला रोड रतलाम

4.राजकुमार पिता बाबुलाल जैन उम्र 57 वर्ष नि. कोठारीवास रतलाम

5.गजराज पिता सोहनसिह सोलंकी उम्र 45 वर्ष नि. अमृतसागर रतलाम

6.शैलेन्द्र पिता शान्तिलाल नागौरी उम्र 55 वर्ष नि. तेजानगर रतलाम

7.गणपत पिता मदनलाल जी बघेरवानी उम्र 59 वर्ष नि. रामगढ चौमुखीपुल

8.सुनील अग्रवाल ( मौके से गायब)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

करवाई में थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, प्र.आर.नरेश बाबू, म.प्र.आर.अर्चना, आर.मकन, आर. बिलरसिंह,7आर.दीपक, म.आर. कैलाशी कटारा,आर. आर. बंकट शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *