24 घंटे बाद सुबह पांच बजे झाली तालाब में ऊपर आया रेलकर्मी का शव, घर पर सुसाइड नोट छोड़कर निकले थे,जिला अस्पताल में हो रहा पीएम

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम ,30जून(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद कॉलोनी निवासी एक रेलकर्मी शुक्रवार सुबह अपने घर पर सुसाइड नोट छोड़कर निकले थे , जिनका शव 24 घण्टे बाद झाली तालाब से शनिवार सुबह करीब पांच बजे निकाला गया ।
सुसाइड नोट छोड़कर जाने के बाद परिजन व विभाग के लोगों ने तलाशी शुरू की थी तो एक जोड़ जुते झाली तालाब की सीढ़ियों पर मिले थे । जूते उनके मानकर उनके तालाब में कूदने की आशंका व्यक्त की गई थी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तालाब में शुक्रवार दिन भर खोज अभियान चलाया था । शाम साढ़े सात बजे खोज अभियान बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह पुनः खोज अभियान चलाया जाना था लेकिन शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे शव फूल कर ऊपर आ गया था ।
बीमारी से परेशान थे
पुलिस के अनुसार रेलवे के सिग्नल डिपार्टमेंट में पदस्थ कर्मचारी विशाल पिता रविप्रकाश (53) निवासी आनंद कॉलोनी सुबह छह बजे पहले ही ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे । कुछ देर बाद उनके पिता को घर में विशाल द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। इस पर वे घबरा गए और शहर में रह रही बेटी को सूचना दी। इसके बाद विशाल के विभाग में पूछा गया तो पता चला कि वे ड्यूटी पर नहीं आए हैं। इसके बाद परिजन व विभाग के कर्मचारी उनकी तलाश में जुट गए।
सुबह करीब आठ बजे झाली तालाब की सीढ़ियों पर एक जोड़ जूते विशाल के जूतों से मिलते-जूलते दिखाई देने पर उनके तालाब में कूदने की शंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्टेशन रोड थाने से एसआई रामसिंह खपेड़ दल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलवाकर खोज अभियान शुरु कराया। दिनभर गोताखोर तलाश में जुटे रहे। शाम साढ़े सात बजे तक तालाब कुछ नहीं मिला था । विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह काफी समय से दवाई ले रहें हैं व डिप्रेशन का शिकार हैं। अपनी बीमारी से बहुत परेशान हो गया हूं, किसी काम में मन नहीं लगता, नौकरी में भी नहीं। इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। नीचे उन्होंने अपना नाम भी लिखा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *