चोटी कटने की घटना को गंभीरता से ले-आईजी व्ही मधुकुमार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)।उज्जैन जोन आईजी व्ही मधुकुमार आज रतलांम पहुंचे , यह एसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग ली, मीटिंग में आईजी व्ही मधुकुमार ने आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निरदेश दिये । आईजी व्ही मधुकुमार ने महिलाओ की चोटी कटने वाले मामले को लेकर कहा कि इसे भी गंभीरता से लिया जा रहा है मामले में जांच की जा रही है आज रतलांम में भी एक मामला महिला की चोटी काटे जाने का सामने आई है । इसके अलावा व्ही मधुकुमार ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे जाने की बात कही है उनहाने बताया कि सोशल मीडिया पर आए दिन विवादित टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई भी हुई है , आगे भी ऐसे विवादित टिप्पणियों पर नजर रख कार्रवाई की जाएगी । इनके अलावा आईजी व्ही मधुकुमार ने रतलांम एसपी अमित सिंह द्वारा पिछले दिनों चोरी गए  मोबाइल को बड़ी संख्या में रिकवर किये जाने की कार्रवाई सराहना भी की , आईजी  व्ही मधुकुमार ने कहा कि काफी संख्या में मोबाइल रिकवर किये गए है ।  रतलाम  एस पी अमित सिंह की इस कार्रवाई को रोल मॉडल बनाया जाएगा व अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई के लिए प्रेजेंटेशन दिया जाएगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *