रतलाम: भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की तैयारी जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य ने मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 12 जून (खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत 19 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई।

इसमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव मंचासीन रहे।

जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनिया में भारत का वर्चस्व स्थापित किया है। उनके जैसा प्रधानमंत्री भारत में पहले कभी नहीं हुआ। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के माध्यम से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहितेषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है, सभी मोर्चा अधिक से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाए।

विधायक चेतन्य काश्यप ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की रूप रेखा बताते हुए इसमें हर मोर्चे की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। इस दौरान रतलााम शहर विधानसभा में निवासरत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *