रतलाम: काजल की कोठरी में बैठकर भी बेदाग है विधायक दिलीप मकवाना – राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त ग्राम तीतरी में अयोजित हुआ लाभार्थी सम्मेलन, हजारों की संख्या में हितग्राही हुए शामिल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||||

रतलाम,18जून(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर ग्राम तीतरी में रविवार को लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और पितृ पुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विधायक दिलीप मकवाना काजल की कोठरी में बैठकर भी बेदाग है। उनकी छवि पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। रतलाम ग्रामीण में विकास की नई इबारत लिखी लिखी है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर के साथ अनेक बांध, डैम और सड़कें तैयार हो रही है, जो कई गांवों को मुख्यालय से सीधे जोड़ती है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी, विधायक दिलीप मकवाना, जि• पं• अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जं• पं• अध्यक्ष साधना जायसवाल, जं• पं• उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, प्रभारी प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण सहित हजारों लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *