रतलाम में सुबह तेज बारिश,नालियां जाम-पानी सडक़ों पर, रिमझिम का क्रम जारी, डोसी गांव में ट्राला फंसने से बस यात्री हुए परेशान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। बारिश ने रतलाम सहित आसपास के क्षेत्र को तरबतर कर दिया है। बारिश ने बोवनी का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार समाप्त किया ,वही गर्मी से भी राहत दी। दूसरी ओर पहली बारिश ने हीं शहर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी। नालियां जाम होने से पानी सड़कों पर भरा गया।


शहर में कल से जारी हल्की बूंदाबांदी के बाद आज सुबह तेज बारिश हुई। कुछ देर की तेज बारिश में ही नालियां जवाब दे गई और पानी सडक़ों पर आ गया। तेज बारिश थमने के बाद रिमझिम का क्रम जारी रहा। ग्यारह बजे बाद बारिश कुछ देर के लिए थमी, लेकिन फिलहाल हल्की रिमझिम जारी है ।

शहर में नौ बजे के लगभग तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद फिर रिमझिम का क्रम शुरू हो गया। हल्की तेज बारिश का पानी नालियां सहन नहीं कर पाई जिससे नालियों का पानी सडक़ों पर आ गया। दोबत्ती सर्किट हाउस रोड पर डीआरएम ऑफीस के बाहर भी पानी जमा हो गया। बरसते पानी में नालियों की सफाई की गई ताकि बरसात के पानी उचित निकासी हो सके।

डोसी गांव में ट्राला फंसने से बस यात्रियों को आई परेशानी

डोसीगांव में फोरलेन सडक़ का काम चल रहा है। सडक़ के दोनों साइडों की खुदाई के बाद गिट्टी मुरहम हो चुका है। आज सुबह बारिश के दौरान ट्राला पलट रहा था कि सड़क़ की साइडों की मिट्टी में फंस गया। ट्राले को फंसता देख जावरा से रतलाम आ रही निजी यात्री बस के चालक ने दूसरी तरफ साइड में निकलने की कोशिश की , जिसमें बस भी फंस गई। काफी देर तक बस के नहीं निकलने के बाद यात्री बस से उतर गए और बारिश में भीगते हुए पैदल ही जाना पड़ा। बस फंस जाने से ट्राला भी आगे-पीछे नहीं हो रहा था जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। ट्राला निकलने के बाद यहां का रास्ता चालू हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *