
रतलाम, 25 जून(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 1975 में तात्कालिक कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिन 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर रंगोली सभागृह में दोपहर 03ः00 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें डाक्युमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को आपातकाल में हुए अत्याचारों का स्मरण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के समस्त मीसाबंधु, जिला, मण्डल, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।



