
रतलाम,25जून(खबरबाबा.काम)। रविवार को रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमे पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में 24 घटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही बालिका को पुलिस सुरक्षा में ले लिया।
जानकारी के अनुसार हीरालाल निवासी ग्राम धरोला थाना आलोट ने पुलिस को बताया कि उसकी ल़डकी जो कि 13 साल की है कोई बदमाश अपहरण कर ले गया है । सुचना पर आलोट पुलिस के अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी। वही घटना की गंभीरता को देखते हुये तथा अपहरण की गई बालिका की उम्र महज 13 साल की होने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के द्वारा थाना प्रभारी आलोट शिव मंगल सिंह सेंगर को नाबालिक को जल्द से जल्द तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया था।
इस पुरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने अपने सभी मुखबीर तंत्रो को सक्रिय किया। इस दौरान थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर द्वारा गठित टीम को सुचना मिली की अपहरण की गई बालिका और आरोपी उज्जैन जिले के थाना झारडा में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुंच कर आरोपी को गिफ्तार कर बालिका को उसके चंगुल से छुड़ाया।



