रतलाम: नियम के विरुद्ध शहर के इस निजी स्कूल ने छात्रों से वसूली अधिक फीस, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिए निर्देश-अब विद्यार्थियों से ली गई फीस की अधिक राशि वापस होगी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 28 जून(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में डेलनपुर स्थित एलाइड ग्लोबल स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि वर्ष सत्र 2023-24 में नियम विरुद्ध छात्र-छात्राओं से ली गई अधिक फीस पर तत्काल रोक लगाई जाए, साथ ही प्राप्त कर ली गई अधिक फीस की राशि तत्काल वापस करके पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा विभाग कार्यालय को प्रस्तुत करें।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्था द्वारा सत्र 2023-24 में फीस वृद्धि के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु गठित जांच समिति से प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें बताया गया है कि संस्था द्वारा वर्तमान सत्र में ली गई फीस में मध्यप्रदेश निजी विद्यालय नियम 2020 के प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *