रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप की ऐतिहासिक घोषणा,- 50 अविकसित कॉलोनियों में होगा विकास कार्य- 10 हजार परिवार होंगे लाभान्वित

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

– मोहन नगर में 90.60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत

रतलाम 28 जून(खबरबाबा.काम)। शहर में वर्ष 1998 से पहले की 50 अविकसित कॉलोनियों में विकास के द्वार खुल गए है। लगभग दस हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए 90.60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कही।

श्री काश्यप ने कहा कि महापौर निगम परिषद का सम्मेलन बुलाकर वर्तमान में अवैध कॉलोनियों के कानून के तहत इन्हे वैध करे। 11 और अन्य ऐसी सभी 30-40 कॉलोनियों जिनमें विकास कार्य नहीं हुआ है, उनका प्राक्कलन बनाकर विकास कार्यों को परिषद की स्वीकृति दिलाए। यह पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम से हुआ है, जो पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण हो रहा है। अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की शुरूआत आज रतलाम के वार्ड क्रमांक 11 से हो चुकी है। 17 अन्य अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना कार्य के टैण्डर आ चुके है, जल्द ही निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासियों ने क्षेत्र की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर महापौर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र देवड़ा मंचासीन रहे।

महापौर ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्या का निदान विधायक श्री काश्यप की मजबूत इच्छा शक्ति के चलते हुए हुआ है। अब शहर की अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, प्रकाश हेतु विद्युत पोल इत्यादी की सुविधाऐं उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि शहर की अविकसित कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्या के निदान के लिए विधायक श्री काश्यप ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पुरा करेंगे।

निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक जी के अथक प्रयासों का परिणाम है। आज से नगर की अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य की शुरूआत हो चुकी है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि रतलाम नगर का दिन प्रतिदिन तीव्र गति से विकास हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया व आभार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *