भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनन्दन,वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट  और कर्मचारी नेता से की मुलाकात 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 29 जून (खबरबाबा.काम)।
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप, वरिष्ठ चार्टड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी केदार अग्रवाल से मिले। यहां श्री काश्यप द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों का पेम्पलैट प्रदान किया।

इस दौरान श्रीमती ममता अग्रवाल, सीए मनोज कांठेड़, अंचल मूणत, सत्यप्रिय झालानी, अमित सोनी, शिल्पा बैरागी एवं स्टाफ द्वारा श्री काश्यप का स्वागत किया गया। श्री काश्यप द्वारा श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास से मुलाकात कर उन्हें भी पेम्पलैट प्रदान कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा श्री काश्यप का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया। इस दौरान सुरेश चंद्र व्यास, बब्बू भाई, उदय सक्सेना, विपुल सक्सेना, शरद गोगना, अशोक शर्मा, योगेश शर्मा, जितेंद्र, विशाल व्यास, चंद्रशेखर, अमित दुबे, सुमित दुबे, दीपक गांधी कमलेश जैन, यश व्यास, सोनीया पी व्यास के साथ ही विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयंवत कोठारी, पार्षद परमानंद योगी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन, मंडल महामंत्री राकेश परमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *