
रतलाम,30जून(खबरबाबा.काम)। मानसून की बारिश में रतलाम विकासखंड को तरबतर कर दिया है। इस वर्ष अब तक जिले में सबसे अधिक बारिश रतलाम में हुई है। रतलाम विकासखंड में गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश
शुक्रवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की बात करें तो जिले में रतलाम विकासखंड में 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। आलोट में 1.30 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। जावरा में 2 इंच के लगभग बारिश दर्ज हुई है। पिपलोदा में एक इंच कुछ कम बारिश दर्ज की गई है। ताल में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। बाजना में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। रावटी में 19.30 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड पिछले 24 घंटे में सूखा रहा है।
जिले में इस वर्ष अभी तक कहां कितनी बारिश
जिले में 1 जून 2023 से अभी तक हुई बारिश की बात करें तो सबसे अधिक रतलाम विकासखंड में 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। आलोट में पौन इंच के लगभग बारिश ही दर्ज हुई है। जावरा में 6 इंच से अधिक बारिश अब तक दर्ज हुई है। ताल में 3 इंच से अधिक, पिपलोदा में 2 इंच से अधिक, बाजना में 1 इंच से अधिक, रावटी में 2 इंच से अधिक और सैलाना में 2 इंच से कुछ कम बारिश अभी तक दर्ज हुई है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो अभी तक मात्र 3 इंच से कुछ अधिक बारिश दर्ज हुई है।




