रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप ने नित्यानन्द आश्रम में की गुरू पूजा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 03 जुलाई(खबरबाबा.काम)।
गुरू पूर्णिमा पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने संत श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानन्द बापजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर श्री नर्मदानन्दजी ने विधायक श्री काश्यप का शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया। गुरू पूर्णिमा महोत्सव में श्री काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पार्षद हितेश कामरेड, सनातन सोशल गु्रप के अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गुरूभक्त उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *