
रतलाम 5 जुलाई (खबरबाबा.काम)। शहर में एमडी और कोकीन जैसे घातक नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सर्व समाज द्वारा निकाले गए मौन जुलूस को विधायक चेतन्य काश्यप ने गंभीरता से लिया है ।
उन्होंने नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से दूरभाष पर चर्चा की और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
श्री काश्यप ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की गिरफ्त में आना चिंताजनक है। शहरवासी इसे लेकर जागरूकता दिखा रहे है,क्योंकि युवा देश का भविष्य है और उनके बेहतर कल के निर्माण के लिए नशे के कारोबार पर रोक लगना आवश्यक है। उन्होंने एसपी श्री बहुगुणा से कहा है कि प्रशासनिक स्तर पर नशे के काले कारोबार के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाए |



