रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम घटला शिविर सम्पन्न, 305 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,9जुलाई(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर सालाखेड़ी द्वारा ग्राम घटला जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में घटला एवं आसपास के क्षेत्र के 305 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में घटला एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच मीराबाई शिवगिरी, उपसरपंच श्री राधेश्याम मालवीय की उपस्थिति में सम्पन हुआ। साथ ही गणमान्य नागरिक भंवरगिरी, मंजू दशोरिया, यशोदा गेहलोत, गोपाल परमार, आंगनवाड़ी सहायिका विष्णु बाई केलवा भी उपस्थित रहे। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल के चैयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया एवं निदेशक डॉ. उबेद अफ़ज़ल का स्वागत किया एवं ग्राम में शिविर के आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूल हक, डॉ. आदित्य पाटीदार एवं महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन दिया गया एवं दवाएं भी निशुल्क वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.टू. की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की व्यवस्था रॉयल हॉस्पिटल कि एम्बुलेंस से की गई साथ ही मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, सिस्टर करुणा डामोर, सोनम शर्मा, कृष्णा परमार, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *