
रतलाम,10जुलाई(खबरबाबा काम)। माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर दर्शन करने गई एक महिला के गले से सोने की चेन गायब करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसी के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन चोर भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को किरण टॉकीज रोड स्थित जूनी कोर्ट परिसर में रहने वाली महिला लीलाबाई पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने गई थी।
महिला के अनुसार मंदिर में भीड़ थी। उन्होंने पूजन किया और घर आ गई । कुछ देर बाद देखा तो पता चला कि गले से सोने की चेन गायब हैं। गले में पहना धागा भी कटा हुआ है । वह चेन ढूंढने गई लेकिन चेन नहीं मिली। बाद में महिला परिजनों के साथ माणक चौक थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी।
मानकचौक पुलिस के अनुसार शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में चेक करा रही है।



