रतलाम से पहली बार शहर भ्रमण कर उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए निकली यात्रा,- सावन के प्रत्येक सोमवार को कराई जाएगी नि:शुल्क यात्रा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,10जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर से पहली बार सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए शहरवासियों को निशुल्क यात्रा कराई जा रही है। यात्रा का बीड़ा उठाया है रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने। सावन के पहले सोमवार 8 जुलाई को पहली यात्रा शहर के काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर सिविक सेंटर से निकली।

राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव की पूजा अर्चना अनुष्ठान कर मां बगलामुखी शक्तिपीठ (खाचरौद) के पीठाधीश्वर पूज्य श्रीश्री कृष्णानंदजी महाराज के आतिथ्य में श्रद्धालुओं को बसों में बैठाकर उज्जैन महाकाल तीर्थ के लिए रवाना गया। सिविक सेंटर का परिसर ढोल-ढमाकों के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

पहली बार रतलाम से उज्जैन तक निकली यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। यात्रा में सबसे आगे भोलेनाथ के भजन चल रहे थे तो पीछे वाहन पर भगवान भोलेनाथ की विशालकाय प्रतिमा के साथ प्रकाश प्रभु राठोड व राजेश दवे सवार थे। इनके पीछे चार पहिया वाहन एवं बसों में सवार श्रद्धालू थे जो कि हर-हर महादेव एवं जय महाकाल का उद्घोष कर रहे थे। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा शास्त्री नगर मेन रोड, पावरहाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, कस्तूरबा नगर, 80 फीट रोड, अलकापुरी चौराहा से पुन: राम मंदिर होते हुए शहर सराय, धानमंडी, हरदेवलाल पीपली, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, कॉलेज रोड, कॉलेज रोड, न्यू रोड, दो बत्ती, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, महू रोड बस स्टैंड, सालाखेड़ी होते हुए उज्जैन महाकाल के लिए रवाना हुए।

शहर के डालूमोदी बाजार चौराहे पर सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी आदि सदस्यों सहित अनेक स्थानों पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया। सुबह रवाना होने के पहले काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर राठौड़ परिवार के सदस्यों के अलावा राजेश दवे, नरेंद्र जोशी, राजेंद्र गोयल, कैलाश जमादार, रतनलाल खन्नीवाल, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, पूर्व पार्षद राजीव रावत, बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, जितेंद्र ठन्ना, हिम्मत जैथवार, अमरसिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, इक्का बैलूत, विनोद राठौड़ आदि बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्यजन मौजूद रहे।

उज्जैन में बुजुर्गों के लिए उपलब्ध कराई ई-रिक्शा

यात्रा दोपहर करीब 12.30 बजे उज्जैन पहुंची। उज्जैन पहुंचते ही श्रद्धालु भगवान भोले की भक्ति में झूम उठे। श्रद्धालुओं को पहले केसर पैलेस पर रुकवाया। यहां से ढोल-ढमाकों के साथ सभी यात्री महाकाल दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए महाकाल मंदिर तक ई-रिक्शा में सवार कर ले जाया गया। महाकाल बाबा के दर्शन कर 108 स्थानों के जल से अभिषेक किया गया। बसों व अन्य वाहनों में सवार यात्रियों का खास ध्यान रखा गया। यात्रियों को गंगाजल एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया गया। पूरी व्यवस्था महाकाल सेवक संभाल रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *