रतलाम: बारिश से जिला तरबतर,पिछले 24 घंटों में आलोट में 4 और जावरा में 3.5 इंच बारिश, जानिए कहां कितनी हुई बारिश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,22 जुलाई (खबरबाबा.काम)। बारिश ने जिले को तरबतर कर दिया है। पिछले 24 घंटों में जिले के सभी विकास खंडों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश आलोट में दर्ज हुई है। जावरा में 24 घंटों के अंदर 3.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह 8:00 बजे तक 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश

शनिवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की बात करें तो जिले में रतलाम विकासखंड में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। आलोट में 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। जावरा में 3.5 इंच के लगभग बारिश दर्ज हुई है। पिपलोदा में पौने 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। ताल में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। बाजना में 1 इंच बारिश दर्ज हुई है। रावटी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड पिछले 24 घंटे में सवा इंच बारिश दर्ज की गई है।

जिले में इस वर्ष अभी तक कहां कितनी बारिश

जिले में 1 जून 2023 से अभी तक हुई बारिश की बात करें तो सबसे अधिक जावरा विकासखंड में 28 इंच बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 23 इंच से अधिक बारिश ही दर्ज हुई है। रतलाम में 18 इंच से अधिक बारिश अब तक दर्ज हुई है। ताल में 16 इंच से अधिक, पिपलोदा में 14 इंच से अधिक, बाजना में 24 इंच के लगभग, रावटी में 16 इंच से अधिक और सैलाना में 20 इंच बारिश अभी तक दर्ज हुई है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो अभी तक 20 इंच से कुछ अधिक बारिश दर्ज हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *