रतलाम: श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, राखी और अचार बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम ,23जुलाई(खबरबाबा.काम)। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा आज 23 जुलाई रविवार को प्रातः 8:00 से 10:00 तक जांच शिविर रखा गया एवं माताओं और बहनों को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राखी बनाना आम का अचार बनाना लहसुन का अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक के जांच शिविर में क्षेत्रीय लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जांच करवाई गई जिसमें कुछ लोगों को शुगर एवं बीपी होने की उन्हे जानकारी मिली और उन्हे डॉक्टर से संपर्क करने का परामर्श दिया गया‌। तत्पश्चात 10:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम प्रशिक्षण में फाउंडेशन कोषाध्यक्ष योगेश जाट द्वारा माताओं बहनों को आने वाले राखी पर्व पर काम आने वाली राखियों का निर्माण करना सिखाया एवं आम का अचार साथ ही लहसुन का अचार बनाने का प्रशिक्षण भी दिया।

30जुलाई रविवार को भी उपरोक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी

प्रशिक्षणार्थी आत्मनिर्भर बन और अपना व्यापार व्यवसाय प्रारंभ कर सकें।आने वाले समय में गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से मिट्टी के गणेश जी बनाना भी सिखाया जाएगा।
अध्यक्ष पशुपति श्रेष्ठ ने आग्रह किया की आगामी प्रशिक्षण शिविरों का भी अधिक से अधिक लाभ उठावें।
फाउंडेशन द्वारा पिछले दिनों 150 से ज्यादा यदा बिल्वपत्र और तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए‌।ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वास्थ लाभ और ऑक्सीजन दे सकें और उनका भविष्य सुंदर बना रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *