रतलाम: शहर के विकास में हर नागरिक की सहभागिता होना चाहिए, अजमेरा परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत ने कहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा .काम)। शहर के विकास में हर व्यक्ति की सहभागिता होना चाहिए। यह सहभागिता किसी भी रूप में हो सकती है।

यह बात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सागोद रोड स्थित चंपा विहार में अजमेरा परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर हमारा शहर विकसित होगा तो चारों ओर खुशहाली फैलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय स्टील एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हर नागरिक को सकारात्मक कार्य करना चाहिए तथा एसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजनाएं बनाना चाहिए तो ही देश आगे बढ़ेगा और विकसित होगा।

इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत तथा केंद्रीय स्टील एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का राजकुमार अजमेरा, सुशील अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, गौरव अजमेरा, उदयपुर साँसद अर्जुन लाल मीणा ,विधायक चेतन कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेरा आदि ने सम्मान किया ।

इस दौरान डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ,झाबुआ एसपी अगम जैन, एएसपी राकेश खाखा, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ,वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी अजय बी ठाकुर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, भाजपा नेता भगत सिंह भदोरिया, निमिष व्यास, अशोक लाला, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार गुरनाम सिंह, देवेंद्र वाधवा, एडवोकेट कैलाश व्यास, मेंहमुद खान, प्रमोद गुगालिया, मुबारिक खान, चंद्रप्रकाश मांडोत, तरणी प्रकाश व्यास ,कीर्ति बड़जात्या, मनोज झालानी, हितेश सुराणा ,कमलेश पापरीवाल, डॉ अभी मेहरा, राकेश पोरवाल, गौरव जाट, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी सहित अनेक नागरिक मौजूद थे l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *