रतलाम: जन जागरण यात्रा में सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित हो – विधायक चेतन्य काश्यप, – संत शिरोमणी रविदासजी यात्रा को लेकर बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 25 जुलाई(खबरबाबा.काम)।
शहर में संत शिरोमणी रविदासजी महाराज के मंदिर निर्माण जल एवं मिट्टी संग्रहण जन जागरण अभियान की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक चेतन्य काश्यप ने यात्रा को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होने यात्रा के दौरान सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। बैठक में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय सहित समस्त मंडल अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि जन जागरण यात्रा सैलाना क्षेत्र से 29 जुलाई को रतलाम शहर में प्रवेश करेगी। इस दौरान हनुमान ताल सरोवर एवं झाली तालाब सरोवर से महिलाओं द्वारा जल एवं मिट्टी लाई जाएगी। यात्रा दोपहर 3 बजे अलकापुरी से आरंभ होगी। दोनों सरोवर से जल एवं मिट्टी संग्रहित करके महिलाएं संत रविदास चौक पहुंचेगी। जहां संतों की सभा होगी। यात्रा के दौरान बैंड, डीजे, बग्गियांें के साथ ढोल भी रहेंगे। यात्रा के दौरान संत साथ चलेंगे। चरण पादुका पूजन के लिए रास्ते में विभिन्न स्थानों पर संस्था एवं संगठनों द्वारा स्वागत मंच भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पादुका पूजन एवं यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर मार्ग पर आर्कषक सजावट भी होगी।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय सहमंत्री राकेश नागर, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, पार्षद हितेष कामरेड, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, धर्मेंद्र देवड़ा, प्रहलाद राठौड़, लोकेश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, नितिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *