रतलाम: जावरा पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा,मोहर्रम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में थाना प्रभारी एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों एवं वालेंटियर की मीटिंग ली, दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,26जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा बुधवार शाम को जावरा पहुंचे और आगामी त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस द्वारा जावरा अनुभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न करवाने हेतु जावरा अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में एसडीओपी जावरा तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगो से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई।


पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा अनुभाग जावरा के थाना जावरा शहर ,थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं थाना बड़ावदा का निरीक्षण किया गया। एसडीओपी जावरा रवीन्द्र बिलावल के साथ थाना प्रभारियों एवं पुलिस फोर्स को आगामी त्योहारों पर कानून एवं व्यस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा जावरा में ताजिया कमेटी के सदस्यों एवं वोलेंटियर्स की मीटिंग ली गई। मीटिंग में सभी सदस्यों को मोहरम त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने में रतलाम पुलिस का सहयोग करने की अपील तथा इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी कमेटी के सदस्यों एवं वोलेंटियर्स को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ावदा में ताजिया जुलूस के वोलेंटियर्स की बैठक ली तथा सभी को त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *