रतलाम : स्व. रामचंद्र मीनादेवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन ,अंतिम तिथि 10अगस्त

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,28जुलाई(खबरबाबा.काम)। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन रजिस्टर्ड नई दिल्ली द्वारा रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर स्व. रामचंद्र पोरवाल मीना देवी पोरवाल स्मृति नि:शुल्क फोटोग्राफी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राकेश पोरवाल, रोटरी क्लब प्राइम अध्यक्ष हितेश सुराणा सचिव गौरव ऐरन ने बताया कि 6 वर्गों में आयोजित नि:शुल्क प्रतियोगिता में कोई भी प्रतियोगी भाग ले सकता है‌। प्रतिभागियों को छायाचित्र 8x 12 साइज में प्रिंट बनवा कर पोरवाल फोटोज त्रिमूर्ति स्वीट्स के ऊपर दो बत्ती पर 10 अगस्त तक जमा करवा सकते है । प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रकृति ,एक्शन, रोमांच, ऐतिहासिक स्थल, समस्या मूलक या अन्य किसी भी विषय पर अपना फोटो दे सकते हैं।

श्री पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष वर्ग, महिला वर्ग ,ओपन वर्ग ,स्कूली छात्र वर्ग ,महाविद्यालय छात्र वर्ग तथा प्रोफेशनल वर्ग में होगी। स्पर्धा के निर्णायक रंगकर्मी कैलाश व्यास, आर्टिस्ट दीपाली मूंदड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सुराणा, नितिका ऐरन होंगी । विजेताओं को फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *