रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम जड़वासा खुर्द शिविर सम्पन्न,168 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,30जुलाई(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम जड़वासा खुर्द जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जड़वासा खुर्द एवं आसपास के क्षेत्र के 168 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

तीन घन्टे के शिविर में जड़वासा खुर्द एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 4 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी.एस चौहान ,महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर, एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर में जड़वासा खुर्द के सरपंच श्री सुरेश परमार एवं क्षेत्र के मांगीलाल पाटीदार ,सत्यनारायण पाटीदार, शांतिलाल सांकला, बलराम पाटीदार सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया की शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर,दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *