रतलाम: सूरजपोर की जमीन को लेकर श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन ने कलेक्टर को सौंपा पत्र, विद्यालय की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए रोकने की मांग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,1अगस्त(खबरबाबा.काम)।सूरजपोर की जमीन को लेकर श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन ने कलेक्टर को पत्र सौपा है। विद्यालय की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए रोकने की मांग की गई है।

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ द्वारा शहर के मध्य स्थित शासकीय सूरजपोर विद्यालय को लेकर अपना एक पत्र जिलाधीश को सौंपा गया है।

पत्र में शासन से मांग की गई है कि विद्यालय की शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण, फेंसिंग, मकान निर्माण को हटाया जा कर उसकी पुनः नपती की जाकर स्कूल शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया जाए।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले महीनो में जब से इस विद्यालय का गेट जैन कॉलोनी महालवाडा में आने जाने हेतु खोला गया उसके पश्चात माफियाओं द्वारा वहां पर फेंसिंग की जा रही है और उस आने-जाने के रास्ते को भी प्रभावित किया जा रहा है।इस विद्यालय में शहर के सभी समाज वर्ग के हजारों विद्यार्थियों ने अध्ययन किया है जो आज विभिन्न स्थानों पर अच्छे पदों पर आसीन है।

यह शासकीय विद्यालय लगभग 50 साल पुराना है। इसे जीर्णशीर्ण कर मिलीभगत से भूमि पर अवैध निर्माण एवं कब्जे होने दिए जा रहे हैं। उसे तुरंत हटाया जाए और दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में शासकीय भूमि पर कब्जा करने की हिम्मत कोई ना कर सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *