रतलाम: नूंह में हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,2अगस्त(खबरबाबा.काम)। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ रतलाम में भी बुधवार दोपहर को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन और पुतला दहन किया है।

शहर के डालु मोदी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और जिहादियों का पुतला जलाकर विरोध दर्ज करवाया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *