रतलाम: जवाहर व्यायामशाला अंबर ग्रुप के तत्वाधान में रतलाम से उज्जैन तक के लिए निकली पैदल कावड़ यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा.काम)। जवाहर व्यायामशाला अम्बर ग्रुप के तत्वाधान में शुक्रवार को रतलाम से उज्जैन तक पैदल कावड़ यात्रा निकली। शहर में यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

ढोल नगाड़े के साथ निकली कावड़ यात्रा का कोठारी परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर दौलत पहलवान को त्रिशूल भेंट किया गया। वैभव जाट, गौरव जाट, मयंक जाट सहित सभी कावड़ यात्रियों को माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, ललित कोठारी, पप्पू कोठारी, अशोक लाला, अशोक चौटाला, दिलीप भटेवरा, इंदर लुणावत, राजेश जैन, सुनील जोशी, विपुल मेहता, बृजेश पितलिया, प्रीतेश गादिया, मुकेश मेहता, देव शंकर पांडे, दिनेश राठौर, वीरेंद्र कोठारी, भूपेंद्र कावडिया, आकाश कोठारी, कुशाग्र जैन, मयंक कोठारी, मयंक भटेवरा सहित कई लोग उपस्थित थे।

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा लोकेंद्र भवन रोड पर यात्रा का स्वागत किया गया। जिसमे योगेश जाट, नरेंद्र श्रेष्ठ, दिनेश गहलोत,हरीश चौहान, आशीष खंडेलवाल, महेश शर्मा, राजेश शर्मा,शांतिलाल शर्मा,जितेंद्र सिंह सोलंकी, ललित जंगशाही,सुनील शर्मा,भवानी राठौर और यशवंत जैन आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *